
इंदरगढ़ सीएमओ महेंद्र यादव का नया कारनामा, नियम विरुद्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयो को किया नियमित
इंदरगढ़। इंदरगढ़ नगर परिषद के सीएमओ महेंद्र यादव के द्वारा प्रशासन के नियमों को किस तरह से ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है इसका जीता जागता उदाहरण तो यह है कि शासकीय नियमों को ताक पर रखकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। इतना ही नहीं कई कर्मचारियों को अस्थाई रूप से नियुक्त कर लिया है।इंदरगढ़ सीएमओ महेंद्र सिंह यादव की तानाशाही के कारण शासन को लाखों करोड़ों रुपए की राजस्व हानि हो रही है।महोदय के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की खबर यदि कोई पत्रकार प्रकाशित करता है तो महोदय कहते हैं कि पत्रकार के द्वारा नगर की शांति भंग की जा रही है, क्योंकि कहावत है कि “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे”।

आपको बता दें कि संयुक्त संचालक आरके श्रीवास्तव जी के पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि नगर परिषद इन्दरगढ़ जिला दतिया द्वारा अपने आदेश क्रमांक / स्था/2022/421-425 दिनांक 30.05.2022 के द्वारा जिन 09 स्थाईकर्मियों को सफाई संरक्षक के स्थाई पदों पर नियमित किया गया है, उन स्थाईकर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया में विहित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। निकाय की नस्ती अनुसार इस संबंध में न तो प्रशासक से सक्षम स्वीकृति प्राप्त की गई है और ना ही प्रेसीडेन्ट-इन-कॉउसिंल से अनुमोदन भी कराया जाना पाया गया है। नियमित किये गये 09 कर्मचारियों में से वस्तुतः 08 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी 16 मई 2007 के बाद नियुक्त होने से विनियमितीकरण के भी पात्र नहीं थे, इस प्रकार नगर परिषद इन्दरगढ़ जिला दतिया के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह यादव (मूलपद राजस्व उपनिरीक्षक) द्वारा उपरोक्त नियमितीकरण की कार्यवाही में घोर लापरवाही की गई है, नस्ती अनुसार उक्त प्रक्रिया में स्थापना प्रभारी श्री शिवशंकर जाटव सहायक ग्रेड-1 की भी भूमिका संदिग्ध होकर संलिप्तता दृष्टिगोचर होती है
यह भी पढ़ें:-
इंदरगढ़ सीएमओ की दमंगाई, पत्रकार से की अभद्रता,कैमरा छीना, दी जान से मारने की धमकी
ग्राम पंचायत अहरोनी में “आवास योजना” चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट
