Sat. Apr 18th, 2026

लहार जनपद की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य कराए जा रहे हैं, मशीनों से.. आखिर क्यों

          लहार से- रामाशंकर सिंह कुशवाह की रिपोर्ट

लहार जनपद की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य कराए जा रहे हैं, मशीनों से.. आखिर क्यों

भिंड।भिंड से खबर निकल के सामने आ रही है जिसमें भ्रष्टाचार कैसे किया जाता है, यह जानने के लिए आकर देखें जिला भिंड की जनपद पंचायत लहार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में।

लहार जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में कोई भी मनरेगा का कार्य जॉब कार्ड धारी मजदूरों से नहीं कराया जाता है, जो भी मजदूरों के काम होते हैं उन्हें मशीनों से करा दिया जाता है और फर्जी तरीके से मजदूरों के नाम मास्टर भर के शासकीय राशि का आहरण कर लिया जाता है।

ऐसा ही मामला लहार जनपद की ग्राम पंचायत अजनार से निकल कर सामने आ रहा है जिसमें पंचायत मैं तालाब एवं मेंढ बधान का कार्य किया जा रहा है जोकि मशीनों द्वारा कराया जा रहा है लेकिन जॉब कार्ड धारी मजदूरों को मजदूरी से वंचित रखा जा रहा है। ग्राम पंचायत के निवासी छविराम कुशवाह के द्वारा एक शिकायती आवेदन.. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लहार के समक्ष लगाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की गई है आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान सरपंच एवं सचिव के द्वारा शासकीय राशि की हेराफेरी करते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है आवेदक छविराम कुशवाहा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लहार से गुहार लगाई है कि ग्राम पंचायत अजनार में करवाए जा रहे विकास कार्यों की जांच की जाए जिससे कि पूरा मामला स्पष्ट हो सके।

अब देखना यह है कि आवेदक के द्वारा दिए गए आवेदन पर जनपद पंचायत लहार के मुखिया… क्या कार्रवाई करते हैं या फिर हमेशा की तरह शिकायती आवेदनों को दबा दिया जाएगा….. देखने के लिए जुड़े रहे चम्बल आचरण से

यह भी पढ़ें:-

सेवड़ा की ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है जमकर भ्रष्टाचार, वरिष्ठ अधिकारी मौन ?

शा.उचित मूल्य की दुकान छेंकुरी के संचालक की दबंगई, हितग्राहियों को नहीं दिया जा रहा है पूरा खाद्यान्न

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *